aajtaktimes

जौनपुर में बदमाशो ने बरसाई गोलिया,1 की मौत,पुलिस मार रही हवा में तीर

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार में अज्ञात बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी है। इस गोलीबारी की वारदात में योगेश गिरी नामक एक युवक की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम करीब साढ़े छः बजे चार पहिया पर सवार होकर एक सर्राफा व्यापारी को मारने के लिए आये हुए थे। इसी बीच योगेश गिरी बीच में आ गया। बदमाशो ने उसे गोलीमारकर असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।उधर घटना से आक्रोशित जनता ने वाराणसी लखनऊ हाई वे को जाम कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशो ने गोली मारने के बाद साढ़े पांच लाख रूपये का गहने लूट ले गए है। उधर सूचना मिलते ही एसपी बबलू कुमार अपने लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचकर जल्द
ही बदमाशो गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। एसपी ने कहा कि बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए जलालपुर पुलिस अलावा क्राईम ब्रांच की टीम को भी लगा दिया गया है। जल्द ही हत्यारे कानून के शिकंजे में होगे।

Related

u.p 5730081450699174185

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item