जौनपुर में ठण्ड का कहर, 3 की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/3_14.html
जौनपुर | जिले में ठंड के कहर से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम
नहीं ले रही है। जिसका परिणाम रहा कि बुधवार को भीषण ठंड ने तीन लोगों को काल के
गाल में समा लिया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए भगवान सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन
इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। प्रशासन की तरफ से पर्याप्त अलाव न जलने
से गरीब गुरबे ठंड से कांपते नजर आए | सिरकोनी के बिशुनपुर मझवारा निवासी अखिलेश
मिश्रा 28 वर्ष पुत्र ओमकार मिश्र की सुबह
अचानक ठंड लगने से मौत हो गई। मड़ियाहूं के अहमदपुर निवासी उमाशंकर यादव 45 वर्ष को सुबह घर से बाहर निकलते
ही ठंड लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझते तब तक उसकी मौत हो गई थी। मछलीशहर के
कायस्थाना मोहल्ला निवासी प्रभावती 86 वर्षीय खाकर पीकर सोई। इसके बाद
भोर में कपकपी महसूस हुई। उनके चिल्लाने पर लोग पहुंचे। इसी समय उनके प्राण पखेरू
उड़ गए |

