विधायक ने किन्नरों संग मनाया बेटी का बर्थडे
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post.html
अंबाला। पंजाब के अंबाला सिटी के विधायक ने अनोखी पहल की है। विधायक ने बड़ी संख्या में किन्नरों को अपने घर बुलाकर भोज दिया और अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी का निमंत्रण भी दिया। विधायक असीम गोयल और उनकी पत्नी नीलू गोयल ने किन्नरों और उनकी महंत का घर पहुंचने पर पहले बुके देकर और बाद में पैर छुकर स्वागत किया।
असीम ने किन्नरों से कई विषयों पर चर्चा की । असीम की पत्नी नीलू ने अपने हाथों से सबके लिए खाना बनाया। असीम ने अपने हाथ से परोसकर खाना खिलाया। विधायक द्धारा दिए गए मान सम्मान से किन्नर भी खूब खुश हुए।
विधायक ने कहा कि समाज का अभिन्न अंग होने के बावजूद समाज में किन्नरों को पूरा मान सम्मान नहीं मिलता और लोग अपने साथ बैठाने और खाना खाने में गुरेज करते हैं, इसलिए उन्होंने एक प्रयास किया है ताकि किन्नरों की भावनाओं को भी समझा जा सके।
