अमेरिका और भारत के बीच न्यूक्लियर डील हुई सील
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_183.html
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साझा प्रेस कांफ्रेंस के बाद विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच परमाणु करार पर बाधाएं खत्म हो गई हैं। तीन दौर की बातचीच के बाद ये सहमति बनी। इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में भी अहम समझौता हुआ है। विदेश मंत्रालय ने विस्तार से दोनों देशों के बीच हुए समझौते की जानकारी दी।
विदेश सचिव सुजाता सिंह ने बताया कि परमाणु जवाबदेही पर भी दोनों देशों में सहमति बन गई है। इसके साथ ही डील फाइनल हो गई। इसके तहत 4 कंपनियां 750 करोड़ का इंश्योरेंस देंगी।
सुजाता सिंह ने बताया कि दोनों देशों के बीच 10 साल के लिए रक्षा समझौता हुआ है। जेट इंजन तकनीक पर भी समझौता हुआ है, इसके तहत जेट इंजन भारत में ही बनेंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटी पर भी समझौता हुआ। इलाहाबाद, अजमेर और विशाखापट्टनम को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा।

