aajtaktimes

कांग्रेसियों ने भूमि अध्यादेश का जताया विरोध



जौनपुर। युवा कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये भूमि अर्जन अध्यादेश को कालेकानून की संज्ञा देते हुए बुधवार को किसान दिवस के अवसरी पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। इस ज्ञापन में जब से केन्द्र में भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली वह जानबूझकर देश में कृषि एवं कृषि आधारित व्यवसायों को आघात पहुंचाने का काम कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित कीमत नहीं मिल रहा है। अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में आयी कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का लाभ घरेलू उपभोक्ता विशेषकर छोटे किसानों को नहीं मिल रहा है। खाद , यूरिया, बीज की कमी से किसान परेशान हैं। अब केन्द्र सरकार ने भूमि सुधार एवं विकास के नाम पर किसान और आदिवासियों की जमीन छीनने का प्रयास शुरू कर दिया है। सरकार ने साम महीने के दौरान 9 बार अध्यादेश जैसे आपातकालीन आदेश जारी किये । भाजपा सरकार लोक तात्रिक परपंराओं का भी पालन नहीं कर रही है। वह संसद में विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती। इसलिये गरीब व किसान विरोधी नीतियों को लागू करने के लिए पिछले रास्ते का इस्तेमाल कर रही है। कई राजनैतिक दलों ने सरकार के इस तौर तरीके के खिलाफ आवाज उठायी है। इससे न केवल किसानों की जमीन छीनना आसान हो जायेगा बल्कि विकास के नाम पर किसान की जमीन छीनने का रास्ता भी साफ हो जायेगा। इस अवसर पर फैसल हसन तबरेज़ ,जय प्रकाश, अनिल सोनकर, ज्ञानेन्द्र सिंह, विशाल सिंह, आज़म जैदी , वारिस अली, नायब हसन आदि मौजूद रहे।

Related

news 6638577190523919166

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item