aajtaktimes

पत्रकार राजेश श्रीवास्तव के भाई के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

जौनपुर । जौनपुर पत्रकार संघ ने पत्रकार राजेश श्रीवास्तव के छोटे भाई अमित श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । पत्रकार संघ ने शोकसभा करके अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त किया। शोकसभा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई । ज्ञात हो कि राजेश श्रीवास्तव के भाई काफी दिनों से बीमार थे। उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था।  इसी क्रम में जौनपुर पत्रकार संघ ने अपने शाहगंज इकाई के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अशोंक श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। संघ के सदस्यों ने कहा कि अशोंक श्रीवास्तव ने अपने पत्रकारिता के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के समाज का जो सच लिखा वह ग्रामीण पत्रकारिता के लिए मील का पत्थर बना। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, कपिलदेव मौर्य, पंकज चौबे, लोलारक दूबे, शशिमोहन सिंह क्षेम,  अखिलेश तिवारी, राजकुमार सिंह,मनोज वत्स, हसनैन कमर दीपू, आरिफ हुसैनी , राजेश गुप्ता, शंभू सिंह,दीपक श्रीवास्तव, अजीत सिंह, यशवंत गुप्ता, मो. अब्बास, वीरेन्द पाण्डेय, शशिराज सिन्हा, विनोद विश्वकर्मा, जे.डी. सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, अजीत सिंह ,मोहम्मद सोहराब , मेराज अहमद  आदि लोग मौजूद थे। बैठक का संचालन महामंत्री डॉ. मधुकर तिवारी ने किया।

Related

news 3332018394410155973

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item