aajtaktimes

फेसबुक पर सजती है उम्र दराजों की महफ़िल


नई दिल्ली | तगड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद सोशल मीडिया में क्षेत्र में फेसबुक सबसे आगे बना हुआ है। एक नए सर्वे में कहा गया है कि फेसबुक ने उम्रदराज लोगों के बीच भी अच्छी खासी जगह बना ली है। 'फोर्ब्स' पत्रिका की रपट के अनुसार, अमेरिका के 'प्यू रिसर्च सेंटर' द्वारा कराए गए इस सर्वे में 1597 इंटरनेट यूजर शामिल हुए।
सर्वे के निष्कर्ष बताते हैं कि अमेरिका में वर्ष 2014 में 71 फीसदी वयस्क फेसबुक की ओर आकर्षित हुए, जबकि 2013 में यह आंकड़ा 63 फीसदी था। 56 फीसदी फेसबुक उपयोगकर्ताओं की उम्र 65 या उससे भी अधिक है यानी सीनियर सिटिजन के लिए फेसबुक एक बड़ा मंच बनकर उभरा है।
सोशल मीडिया की अन्य वेबसाइट लिंक्डइन व पिंट्रेस्ट के पास 28 फीसदी वयस्क इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं। ट्विटर उपयोगकर्ताओं की संख्या पिछले साल घटकर 36 फीसदी रह गई, जबकि वर्ष 2013 में यह 46 फीसदी थी।

18-29 उम्र के बीच के 53 फीसदी इंटरनेट उपयोगकर्ता फोटो साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अब फेसबुक का ही अधिकार है। सर्वेक्षण में यह भी पाया गया है कि 45 फीसदी इंटरनेट उपयोगकर्ता एक दिन में कई दफा फेसबुक में लॉग इन करते हैं |

Related

World 616989722831761984

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item