राहुल ने मोदी-केजरीवाल को लिया निशाने पर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/blog-post_320.html
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेता अपने वादों को निभाने में नाकाम रहे हैं। गांधी ने दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चुनावी रैली संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल सिर्फ वादे करते हैं उन्हें निभाना नहीं जानते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केजरीवाल को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए सर्मथन दिया था लेकिन वो जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर सके और 49 दिन में ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर भाग गए। साथ ही उनका ये भी कहना है कि आम आदमी पार्टी नेता ने कांग्रेस के शासन काल में विभिन्न मुद्दों पर कई बार धरना आंदोलन किए, लेकिन केंद्र में बीजेपी सरकार आने के बाद कोई आंदोलन नहीं किया।
वहीं राहुल गांधी ने मोदी को गरीब विरोधी बताय है और कहा है कि वो गरीबों की बात करते हैं लेकिन फायदा उद्योगपतियों को पहुंचाते हैं। साथ ही मोदी ने कालाधन वापस लाने का वादा किया था और हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने की बात कही थी लेकिन उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मोदी के सूट पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी खुद लाखों रुपए का सूट पहन रहे हैं। उनका कहना है कि बीजेपी ने दिल्ली के साथ धोखा किया है और गरीबों को बांटने का काम करती रही है। मोदी ने नौकरी देने के स्थान पर युवाओं के हाथ में झाड़ू थमा दी है। उन्होनें कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही गरीबों के हित में काम करती है और लड़ाई लडती है।

