aajtaktimes

आप में मचा घमासान,दीवार कूदकर भागे आशुतोष

नई दिल्ली। रोहिणी में RWA डायलॉग मीटिंग में पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष आफत में पड़ गए। हालात ऐसे हो गए कि उन्हें पिछले दरवाजे से ऊंची ऊंची दीवार फांदकर भागना पड़ा। सभा में यह हंगामा उनकी ही पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने किया।
राजेश गर्ग अपने साथ करीब 100 छात्रों को उनकी समस्या को लेकर पहुंचे तो टिकट न दिए जाने का अपना दर्द भी बयां कर दिया। मंच से आशुतोष को खूब खरी खोटी सुनाई और उन्हें आधे घंटे तक बंधक बनाया। आशुतोष ने भागने की कोशिश की तो हॉल के गेट बंद कर दिए गए। पार्टी वॉलेंटियर्स उन्हें पिछले दरवाजे से दीवार फांदकर बाहर निकाला।
आशुतोष ने बोलने के लिए माइक थामा, लेकिन राजेश गर्ग समर्थकों के हंगामे की वजह से कुछ नहीं बोल सके जब वो वहां से जाने लगे तो आशुतोष को घेर लिया गया। इस हॉल के दरवाजे बंद कर दिए गए तो उन्हें पिछले दरवाजे से निकलकर ऊंची-ऊंची लोहे की नुकीली ग्रिल फांदकर जाना पड़ा।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने राजेश गर्ग का टिकट काटकर सीएल गुप्ता को दे दिया। तब से लेकर अब तक राजेश गर्ग अपने दिल में गम और गुस्से का गुब्बार दबाये बैठे थे जैसे है आशुतोष RWA से डायलॉग सभा में पहुंचे तो राजेश गर्ग भी पहुंच गए |

Related

news 8123517258115048430

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item