aajtaktimes

पत्रकार राजेश श्रीवास्तव के भाई का निधन

जौनपुर | NDTV के रिपोर्टर व शिराज़ेहिंद डाट काम के संपादक राजेश श्रीवास्तव के छोटे भाई समाजसेवी अमित श्रीवास्तव का आज लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया | जिससे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी | श्री राजेश श्रीवास्तव के हुसैनाबाद स्थित आवास पर शोकाकुल परिवार को सान्तवना देने के लिए लोगो का ताँता लगा रहा | स्वर्गीय अमित काफी दिनों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे उनका इलाज वाराणसी में BHU में चल रहा था | डाक्टरों के जवाब देने के बाद परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में सोमवार को रात में एडमिट किया था | जिनका मंगलवार को शाम 6 बजे निधन हो गया | अंत्येष्ठी बुधवार को  राम घाट पर 10 बजे होगी | शोक प्रकट करने वालो में वाराणसी रेंज के DIG एस के भगत , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिराज मेहदी , सपा के वरिष्ठ नेता डॉ के पी यादव नेराजेश श्रीवास्तव को फ़ोन कर शोक प्रकट किया | मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी , व्यापर मंडल के अध्यक्ष इंदु सिंह , पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह , महासचिव मधुकर तिवारी , आई बी सिंह , हसनैन कमर दीपू ,आरिफ हुसैनी , अजय शुक्ला, कपिल देव मौर्या , अजीत सिंह मोहम्मद अब्बास , सपा नेता मिर्ज़ा जावेद सुल्तान , राजन मिश्रा , अमित गुप्ता , शम्भू सिंह , राजकुमार सिंह , आशीष श्रीवास्तव , अरुण श्रीवास्तव , मोहम्मद सोहराब सहित जिले के पत्रकार, समाजसेवी , राजनितिक पार्टियों के नेताओ ने गहरा शोक प्रकट किया |  

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item