‘PK’ ने आमिर खान को बनाया ओवरसीज़ का बादशा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/01/pk.html
आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। यह फिल्म ओवरसीज में कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले बॉक्सऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा छूकर फिल्म ‘पीके’ बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने वाली बन गई है।
प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फिल्म ‘पीके’ ने बॉक्सऑफिस पर लगभग 149 करोड़ की कमाई की है और इसमें भी सबसे ज्यादा कमाई अमेरिकी-कनाडाई क्षेत्रों से हुई है।
इस नजरिए से देखा जाए तो आमिर खान की ‘पीके’ अब सिर्फ ‘धूम 3′ और ’3 इडियट्स’ से पीछे है। इस फिल्म के ओवरसीज़ में तीसरे स्थान पर आने के बाद आमिर खान ‘ओवरसीज़ के बॉस’ गए हैं।

