25 हजार उच्चकों ने उ़ड़ाया
https://husainijnp.blogspot.com/2015/03/25.html
जौनपुर। जिले के जलालपुर चौराहे पर बैक से रूपया निकालकर आ रहे एक व्यक्ति का उचक्कों
ने 25 हजार रूपया सोमवार को
उस समय गायब कर दिया जब वह बैग में रखा रूपये को साइकिल की हैडिल में छोड़कर दुकान पर
सामान लेने चला गया। जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी राज कुमार कन्नौजिया
ने सोमवार को जलालपुर की युबीआई शाखा से 25 हजार रूपया निकाला और उसे बैग में रखकर साइहिकल की हैडिल में
टांग कर चौराहे पर आया और एक दुकान पर सामान लेने चला गया और लौट कर आने पर रूपये भरा बैग गायब मिला तो उसके होश
उड़ गये।
