aajtaktimes

मोदी ने केजरीवाल से पूछा, अब कैसी है खासी ?


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले और पूछा कि अब आपकी तबीयत कैसी है। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम केजरीवाल राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मोदी और केजरीवाल की मुलाकात हुई।
पद्म पुरस्कार समारोह में अरविंद केजरीवाल और मोदी ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। इसी दौरान पीएम में केजरीवाल से उनकी तबीयत के बारे में सवाल किया। पीएम ने कहा कि पिछले दिनों आपकी तबीयत बहुत खराब थी, अब कैसी है। इस पर केजरीवाल ने कहा कि अब पहले से आराम है।
ज्ञात हो कि इससे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी के एट-होम रिसेप्शन में पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल दोनों शामिल हुए थे। उस दौरान पीएम मोदी ने केजरीवाल से अनौपचारिक बातें हुईं। तब मोदी ने केजरीवाल से पूछा था कि आपको इतनी खांसी क्यों आती है, कब से है ये प्रॉब्लम? मोदी के सवाल पर केजरीवाल ने जवाब देते हुए बताया कि कभी-कभी कम हो जाती है। मौसम बदलने या धूल बढ़ने पर बढ़ जाती है। इस पर मोदी ने केजरीवाल को बेंगलुरु में डॉ. नागेंद्र से संपर्क करने की सलाह दी थी। डॉ. नागेंद्र क्रॉनिक खांसी के एक्सपर्ट हैं।
गौरतलब है कि मोदी की सलाह के बाद जब केजरीवाल की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा का सहारा लिया।

Related

news 7525942381274580522

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item