aajtaktimes

हादसों में छात्र और छात्रा की मौत

जौनपुर। जिले के दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में परीक्षा देने जा रहे एक छात्रा और छात्र की मौत हो गयी। मड़ियाहूं में हुई छात्रा की मौत के बाद सयायता राशि के लिए ग्रामीणों ने मार्ग अवरूद्ध कर दिया। अधिकारियों के आस्वासन पर जाम समाप्त हुआ। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमारर्टम के लिए भेज दिया गया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बीआरपी इण्टर कालेज के निकट 20 वर्षीय प्रकाश भट्टराई पुत्र महाशर्मा भट्टराई निवासी नेपाल सोमवार को मुक्तेश्पर प्रसाद महाविद्यालय में परीक्षा देने जा रहा था कि ट्रैक्अर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का पिता जगदीशपुर कोल्डस्टोर में काम करता है। इसी प्रकार मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भदौवा गांव की 20 वर्षीया पूजा मिश्रा पुत्री स्व0 गुलाब चन्द मिश्रा तथा उसकी सहेली 20 वर्षीय शीतल गांव के चन्दन नामक युवक के साथ पीजी कालेज मड़ियाहूं में सोमवार को परीक्षा देने जा रही थी। जब मोटर साइकिल जौनपुर मार्ग स्थित शीतलगंज के सोइथा पेट्रोलपंप के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रही एक ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे तीनों गिर गये और पूजा पर वाहन का चक्का गुजर जाने से उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आर्थिक सहायता की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया गया जिससे वाहनों की कतारें लग गयी। सूचना पर सीओ वीके श्रीवास्तव, तहसीलदार रामजीत मौर्य पहुंचे और सहायता राशि दिलाने का आस्वासन देकर जाम समापत कराया। घायल शीतल को अस्पाताल में भर्ती कराया गया है।

Related

news 6675109917359681106

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item