स्वास्थ्य के प्रति रहना चाहिए जागरूक
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_11.html
आज तक टाइम्स
जौनपुर।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर अहियापुर स्थित एक अस्पताल पर कैम्प लगाकर मरीजों
का उपचार किया गया एवं रक्तचाप सम्बन्धित दवायें वितरित की गयी। इस अवसर पर डा0 वीएस
उपाध्याय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। ब्लडप्रेशर
नियंत्रित रखना चाहिए। उन्होने कहा कि ब्लड प्रेशर नपवाते समय यदि 140/90 है और उसका
तीन बार नाप कराने के बाद भी उतना ही या उससे अधिक निकलता है तो उन्हे डाक्टर की सलाह
लेकर दवा लेना चाहिए। ब्लड प्रेशर हमेशा बैठकी नपवाना चाहिए इस प्रक्रिया में ब्लड
प्रेशर मशीन हृदय के समानान्तर रहती है,
ब्लड प्रेशर नपवाते समय हमेशा दाहिने हाथ का उपयोग करना चाहिए
क्योकि दाहिने हाथ में बायें हााि की अपेक्षा ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है। ब्लड प्रेशर
पेशाब करने के बाद और तनाव मुक्त सिथति में
नपवाना चाहिए। बताया कि यदि इन बातों का नियमतः पालन किया जाय तो उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण
रख सकते है। उन्होने कहा कि स्ट्रोक रक्त वाहिनी में क्षति आंखों में नुकसान दिल का दौरा तथा गुर्दे को क्षति से बचाना है
तो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखना होगा। इस अवसर पर डा0 आरपी त्रिपाठी डा0 भाष्कर शर्मा आशीष यादव अवधेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

