लियो जेपीएल नाईट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_20.html
जौनपुर। लियो क्लब मेन द्वारा लियो जेपीएल 2015 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता मोहम्मद हसन कालेज के मैदान पर हुआ । प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र केसरवानी ने फीता काटकर व बैटिंग कर किया। उदघाटन समारोह का मुख्य आकर्षण मैदान बेहतरीन लाइटिग रही। आयोजक, एम्पायर, कार्यकर्ता व खिलाडि़यों रंग बिरंगे ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे थे । इस दौरान आतिशबाज़ी का प्रदर्षन किया गया। भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने खेल का भरपूर आनन्द लिया। अध्यक्ष राज केसरी , सचिव प्रदीप प्रधान, संयोजक दिलीप जायसवाल ने अतिथियों को माला पहना कर स्वागत किया। संस्थाध्यक्ष राज केसरी ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण, सीनियर लोगों को क्रिकेट खेलते हुए दर्शक देखेंगे। प्रतियोगिता में सिर्फ क्लब, सामाजिक संस्थायें कर्मचारी संघ, पत्रकार संघ, शिक्षक संघ, सभासद संघ व सीनियर लोगों की टीमें खेलेगी। मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन ने कहा कि सुव्यवस्थित व अत्यधिक सुन्दर आयोजन है । मानों यहां राष्ट्रीय स्तर की टीमें क्रिकेट खेलेगी। इसतरह के खेल से आपसी सौहार्द व भाईचारा बढ़ता है। संचालन शकील अहमद ने किया। मैच पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ व कलाकार संघ के बीच खेलागया। टासजीत कर पहले बल्ले बाजी करतेहुए कलाकर संघ ने 3 विकेटपर 115 रन बनाये। पंकज सिन्हा ने 57, अजीत ने 27, आफताब ने 24 रन बनाये। जवाब में पूर्वांचल शिक्षक संघ 9 विकेटपर 67 रन ही बना सकी। विषाल ने 29, कमलेश ने 9 रनबनाये। अजीत ने 3 व अनिल अस्थाना व सागर ने दो-दो विकेट लिए। कलाकार संघ मैच जीत गया। मैनआफ द मैच पंकज सिन्हा रहे। इस अवसर पर लायन्स क्लब अध्यक्ष मो0 मुस्तफा, लियो एडवाइज़र अरुण त्रिपाठी, सोमेश्वर केसरवानी, राजेश किशोर श्रीवास्तव, राकेश सोंथालिया, हेमन्त श्रीवास्तव, राकंश साहू, विकास, प्रदीप जायसवाल, एचसी पुरोहित, संजय श्रीवास्तव, सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य आदि उपस्थित रहे। एम्पायर तुफैल अहमद व मयंक सिंह तथा कमेन्टेटर अबूतालिब व ब्रिजेश यादव रहे ।

