मेरी नहीं सुनते अधिकारी - सपा विधायक
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_57.html

अनिल कुमार
ग़ाज़ीपुर ।समाजवादी पार्टी की सरकार जिसे विपक्ष के लोग गुण्डो की सरकार भी कहते है और आये दिन इनके कार्यकताओ नेताओ और मंत्रियो के किस्से भी सुनने को मिलते है। लेकिन जनपद मे सपा विधायको का हाल कुछ ऐसा है की उनकी अधिकारी सुनते नही है और अपनी मनमानी और लूट खसोट मे मस्त रहते है। इस तरह का अपना दर्द जिला योजना की बैठक जखनिया विधानसभा के विधायक सुब्बा राम ने प्रभारी मंत्री से लगाया।
सपा सरकार जिसमे सभी जाति धर्मो के लोगो को सम्मान देने की बात कही जाती है। यहां तक की दबे व कुचले लोगो की फरीयाद भी सुनने की बात कही जाती है। लेकिन जब एक विधायक जो खुद दबी कुचली जाति का हो और उसकी अधिकारी नही सुनेंगे तो फिर ऐसे विधायक का होना ना होना किस काम का। कुछ ऐसा ही दर्द जनपद के जखनिया विधानसभा जो सुरक्षित विधानसभा मे शुमार है और यहां से सुब्बा राम साईकिल की सवारी कर विधायक बने। इन्होने कल जनपद की जिला योजना की बैठक जिसमे प्रभारी मंत्री के रामगोविन्द चैधरी के साथ पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव और धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र के साथ ही जिला पंचायत सदस्यो के सामने अपना दर्द रखा की उनके कहने पर क्षेत्र का एस0डी0एम0 पी0डब्लू डी0 अधिकारी के साथ ही कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नही होते। यहां तक की शासन के मंशा के काम का निरिक्षण करने के लिए विधायक के कहने पर उनके साथ तक जाने को तैयार नही है। जो कही ना कही इन अधिकारीयो की मानसिकता को दर्शाता है की ये अधिकारी आज भी मनुवादी युग मे जी रहे है। विधायक ने जब अपनी बात प्रभारी मंत्री से कहना आरम्भ किया तो जनपद के मंत्री इस दर्द को कहने से रोकने का भी प्रयास किया लेकिन विधायक अपना दर्द रोक नही पाया और पुरे सदन के सामने अपने दर्द को खोल कर रख दिया।
इस मामले पर प्रभारी मंत्री रामगोविन्द चैधरी ने इसके लिए जिलाधिकारी से इन अधिकारीयो पर कारवाई करने की बात कही।