धार्मिक भावना, परंपराआें को तोड़ करें ऐसे प्रयास : डीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_64.html
| दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ करते डीएम भानु चंद्र गोस्वामी। |
आजतक टाइम्स। नगर के रासमंडल मोहल्ला स्थित रामेश्वर शिशु विहार में सद्भावना क्लब द्वारा नेत्रदान, शरीर दान शिविर का रविवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी, सद्भावना क्लब के अध्यक्ष विपिन मौर्य, संस्थापक अध्यक्ष डा$ वी$सहाय, डा$ विमला सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।मुख्य अतिथि डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि आप सब बड़े ही पुनीत कार्य के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। आंख दान करने की प्रेरणा सबको मिलनी चाहिए क्योंकि यह शरीर नश्वर है, आंख दान करके दूसरे को रोशनी देने से आदमी को बहुत ही पुण्य मिलता है। शरीर दान करके हम दूसरे के काम आ सकते है। भविष्य में किसी जीवित व्यक्ति के लिए हमारे किसी अंग से उसका कार्य होता है तो हमारे लिए बड़ी खुशी की बात होगी। परिवार की सहमति के बिना कोई कार्य नहीं किया जा सकता है। हम सबको मिलकर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना चाहिए। धार्मिक भावना और पुरानी परम्पराआें को तोड़ते हुए इस प्रयास को आगे बढ़ाना चाहिए। शिविर में शरीर दान करने वाले सरदार खर्ग सिंह, दिलीप कौर, दीपक सिंह, नेत्रदान करने वाले रामकुमार गुप्ता, श्रीमती चमेला देवी, संतोष गुप्ता, संतोष भाटिया, योगेश भाटिया, प्रबन्धक चन्द शाह, पीके सिंह तथा 1७ वर्षीय महारानी देवी, असहायता समिति के अध्यक्ष कैलाशनाथ को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवम् एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी को आलोक वर्मा, योगेश भाटिया, राकेश शर्र्मा, अरूण कुमार त्रिपाठी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। महारानी देवी द्वारा जिलाधिकारी को माल्यार्पण कर अपना आर्शीवाद देते हुए कहा कि आप द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य की प्रसंशा करते हुए दो सौ वर्ष तक जीने की कामना किया। डा$ अभिषेक चन्द्रा, डा$ नीता चन्द्रा, डा$ शेखर ने नेत्रदान करने के लिए लोगों को आगे आने का अनुरोध किया। नेत्रदान महत्वपूर्ण दान है। डा$ क्षितिज शर्मा एवं डा$ कमर अब्बास ने जिलाधिकारी से नेत्र बैंक की स्थापना तथा सरकारी चिकित्सकों की एक टीम गठित करने का अनुरोध किया ताकि देर रात्रि में भी नेत्र निकाल कर मेडिकल कालेज तक समय से पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व$ रामेश्वर प्रसाद संग्रहालय में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू, डा$ एचसी पुरोहित, डा$ अविनाश पार्थीडक र, वीरेन्द्र प्रधान, आशा सिंह, संतू राय, राजेन्द्र खत्री, आशीष गुप्ता सहित क्लब के सदस्य एवं अन्य उपस्थित रहे। संचालन सुशील श्रीवास्तव ने किया।
