aajtaktimes

नेपाल में नयी इमारते बनाने पर रोक

नेपाल ।भूकंप प्रभावित नेपाल में सरकार ने नई इमारतों को बनाने का काम अगले दो महीने के लिए रोक दिया है.
देश में आए हालिया भूकंप को सरकार ने इसकी वजह बताया है. भूंकप की वजह से नेपाल में हज़ारों लोग मारे गए हैं.
सरकार का कहना है कि यदि किसी इमारत का निर्माण कार्य जारी है तो उसे दो मंज़िल से अधिक नहीं बनाया जा सकेगा.
नेपाल में भूकंप की वजह से कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं.
इससे देश में निर्माण की खराब गुणवत्ता का पता चला है.
अधिकारियों का कहना है कि इमारतों के निर्माण से जुड़े नियम-कायदों को कड़ा बनाने और उन्हें कठोरता से लागू करने की ज़रूरत है ।

Related

news 6346340239793799326

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item