दिल्ली पुलिस के ईंटमार सिपाही को मिली बेल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_76.html
आज तक टाइम्स
नई दिल्ली। महिला पर ईंट से हमला करने वाले दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सतीश चंद्र को कोर्ट से जमानत मिल गई है। दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट ने सतीश को 10 हजार रुपये के बांड पर जमानत पर रिहा किया। कोर्ट ने कहा कि कांस्टेबल के खिलाफ रिश्वत मांगने के सीधे सबूत नहीं हैं।
मामला 11 मई का है जब मथुरा रोड इलाके में ट्रैफिक कांस्टेबल सतीश चंद्र ने एक महिला रमनजीत पर ईंट से वार कर दिया। उस वक्त इस महिला के साथ उसकी बच्ची भी थी, बावजूद इसके कांस्टेबल ने महिला की पीठ पर ईंट दे मारी। महिला का कहना था कि रिश्वत न देने पर कांस्टेबल ने उस पर हमला किया। महिला अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र ने उसे रोका और कागजात दिखाने को कहा। इस पर झगड़ा बढ़ा और सिपाही ने महिला को ईंट दे मारी। इस दौरान आसपास के लोग देखते रहे। लेकिन किसी शख्स ने अपनी कार से इसका वीडियो बना लिया जिससे मामला सामने आ गया।
उधऱ, इस घटना के बाद कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। तभी से वह जेल में था। बाद में सिपाही द्वारा पेश किए गए ऑडियो क्लिप में खुलासा हुआ कि महिला ने पहले सिपाही को अपशब्द बोले थे और उसे टुच्चा कहा था। इसी पर बात आगे बढ़ गई। महिला ने पहले सिपाही की बाइक पर ईंट मारी जिस पर उसने महिला की पीठ पर ईंट फेंक मारी।

