aajtaktimes

बोनेट पर लटका था सिपाही और दौड़ती रही कार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नोएडा बॉर्डर पर मंगलवार की शाम एक कार चालक को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का सिपाही सिंघम स्टाइल में कार की बोनेट से लटक गया। कार चालक ने इसके बावजूद कार नहीं रोकी और वो सिपाही को ऐसे ही तकरीबन 200 मीटर तक घसीटता रहा। बाद में यूपी पुलिस ने अपने इलाके में घुस आई इस कार को रोका और सिपाही की जान बचाई। 
बताया जाता है कि नोएडा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी उसी समय एक मारुति 800 कार सामने से आती दिखी। पुलिस कांस्टेबल योगेश ने कार चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने कार रोकने की बजाय उसकी स्पीड और बढ़ा दी। तब तक कांस्टेबल योगेश कार के सामने आ चुका था। वो कार की बोनेट पर चढ़ गया। कार चालक ने इसके बाद भी कार नहीं रोकी और कार को नोएडा में तकरीबन 200 मीटर तक अंदर ले गया। दिल्ली पुलिस के सिपाही को कार की बोनेट पर लटकता देख बॉर्डर पर मौजूद यूपी पुलिस के सिपाही ने एक ऑटो वाले की मदद से कार का पीछा किया और कार को ओवरटेक कर करीब 200 मीटर की दूरी पर उसे रुकवा लिया। जैसे ही कार रुकी वहां मौजूद भीड़ ने कार चालक को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने ही उस कार चालक को भीड़ से बचाया और उसे हिरासत में ले लिया |

Related

UP 6819123886236640472

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item