बैंसला के तेवर पड़े नरम, कहा- ट्रैक खाली कर खेतों में बैठें प्रदर्शनकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_92.html
जयपुर । गुर्जर आंदोलनकारियों के मुद्दे पर राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि सचिवालय में बैठ कर सरकार चलाई जा रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षाबलों की तीन कंपनिया दौसा रवाना की गई हैं। वहीं कोर्ट के तेवर देख किरोड़ी सिंह बैंसला ने सुरक्षाबलों-पुलिस के आने पर आंदोलनकारियों से रेलवे ट्रैक खाली कर खेतों में जाकर बैठने की हिदायत दी है।
आज सुनवाई के दौरान अफसरों ने कोर्ट के अंदर आंदोलन की मोबाइल रिकॉर्डिंग दिखाई कि किस तरह ट्रैक जाम पड़े हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि जनता को परेशानी हो रही है और सरकार को इसकी चिंता नहीं है। अदालत ने सरकार से पूछा अब तक कितने के खिलाफ एफआईआर हुई, सरकार इस पर एफिडेविट दे।
उधर, आज फिर सरकार और गुर्जरों के बीच सुबह 11 बजे एक दौर की बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। दोपहर 3 बजे जयपुर में फिर बातचीत होगी। कहा जा रहा है कि इसमें खुद बैंसला भी शामिल हो सकते हैं।
अगर ये वार्ता विफल होती है तो टकराव की आंशका बढ़ सकती है। कोर्ट के आदेश पर कल जयपुर-आगरा हाईवे रात 12 बजे तक खाली करवाने के लिए दौसा जिला कलेक्टर ने आंदोलनकारियों को नोटिस जारी कर दिया था। सिकंदरा में सुरक्षा बलों की 14 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। पीलूपुरा में ट्रैक पर महिलाएं भी पहुंच गई। उधर, सरकार ने गुर्जरों को लिखित में दे दिया कि 50 फीसदी की सीमा में आरक्षण नहीं दे सकते हैं ।