सितंबर-अक्टूबर में होंगे बिहार में विधानसभा चुनाव
https://husainijnp.blogspot.com/2015/05/blog-post_96.html
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव तय वक्त से पहले हो सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त एसएस ब्रह्मा के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा है कि चुनाव सितंबर अक्टूबर में हो सकते हैं।
चुनाव आयुक्त ने पीटीआई से कहा है कि बाहुबलियों पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तादाद में तैनाती की जाएगी। साथ है पैसों के अंधाधुंध इस्तेमाल को रोकने के लिए भी व्यवस्था बनाई जा रही है। नवंबर में बिहार में सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उससे पहले सितंबर और अक्टूबर में चुनाव होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि 8 से 10 फेज में चुनाव होगा।

