aajtaktimes

UP में सपा विधायक के पुत्र की दबंगई

आज तक टाइम्स
उन्नाव । सूबे के मुखिया अखिलेश यादव भले ही यूं पी में बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करते हो और समय समय पर अपनी पार्टी के विधायको और मंत्रियो से लेकर अधिकारियो तक को समाजवाद का पाठ पढ़ाते हो लेकिन सत्ता के नशे में चूर पार्टी के नेता ही अगर खुलेआम कानून की धज्जिया उड़ायेंगे तो मुख्यमंत्री जी किस बेहतर कानून व्यवस्था का दावा कर रहे है जी हां आज हम आपको दिखायेगे की किस तरह उन्नाव में सत्ता के गुरूर में एक विधायक का पुत्र पुलिस के सामने दबंगई कर रहा है और जमीन पर गुंडई के बल पर कब्ज़ा करना चाहता है यही नहीं उसके रसूख के आगे खाकी भी बेबस और लाचार है
जरा गौर से देखिये इस शख्स को काली टी शर्ट पहने लोगो पर रौब गांठता यह शख्स है देवरिया जिले की रामपुर कारखाना विधानसभा सीट से सपा विधायक गजाला लारी का बेटा मंजल लारी इसके दबंग अंदाज़ से आपको भी पता चल गया होगा की ये किस तरह सत्ता के नशे में पागल है जरा देखिये ये किस तरह पुलिस और लेखपाल पर रौब गाँठ रहा है यही नहीं गुंडई दिखाने की धमकी भी दे रहा है और अपनी गाडियो में असलहे होने की बात करके लोगो को धमका रहा है और तो और जरा देखिये पुलिस की मौजूदगी में किस तरह इसके गुर्गे लोगो का धक्का दे रहे है और गलियां दे रहे है अब आप भी सोच रहे होंगे की सत्ताधारी विधायक का ये पुत्र किसको धमका रहा है और क्यों तो आपको बता दे की ये मामला 6 बीघे जमीन का है दरहसल विधायक गजाला लारी की पेट्रोल पम्प उन्नाव लखनऊ रोड पर है और ठीक इसके पीछे 6 बीघे जमीन है जो गंगाघाट की दिव्या अवस्थी ने खरीदी थी  लेकिन जब दिव्या अवस्थी को पता चला की विधायक के गुर्गे उनकी जमीन पर अवैध मिटटी खनन कर रहे और जबरन कब्ज़ा करना चाहते है तो दिव्या अवस्थी ने अपनी फरियाद जिले के अधिकारियो को सुनाई जिस पर जिला अधिकारी ने तहसील कर्मियो को जमीन की पैमाइश  कराकर दिव्या को कब्ज़ा दिलाने का आदेश दिया और शाम को जब तहसील प्रशासन पुलिस की मौजूदगी में जमीन की नाप जोख में लगा था उसी समय विधायक गजाला लारी के साहबजादे मंजल लारी अपने समर्थको समेत असलहे लेकर पहुच गए और दिखाने लगे सत्ता की दबंगई और धमकाने लगे पीडितो को फिर क्या था जब मामला विधायक जी का आ गया तो पुलिस भी चुपचाप विधायक के बेटे की गालिया सुनती रही और चुपचाप वहा से उल्टा पीड़ित को ही भगा दिया
खास बात ये है की मामला में विधायक जी का नाम सामने आने के बाद कल तक पीड़ित की जमीन की पैमाइश का आदेश करने वाली जिलाधिकारी भी आज उससे मिलने तक से कतरा रही है जिसकी वजह से पीड़िता अपनी जमीन पर ही कब्ज़ा लेने के लिए अधिकारियो के चक्कर काट रही है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है और तो और सपा विधायक के रसूख के आगे कानून इस कदर बौना हो गया की दिव्या के लिए न्याय की उम्मीद लगाना बेमानी हो चूका है क्योकि कल तक जिन कागजातों को देखकर जमीन की पैमाइश कर कब्ज़ा दिलाने के आदेश दिए थे आज वही कागजात जिला प्रशासन को झूठे लगने लगे है कारण साफ़ है क्योकि मामला समाजवादी विधायक का जो है ।

Related

UP 7862743406001143143

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item