धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी और मौलाना हसन मेहदी गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/06/blog-post_14.html
जौनपुर | शिया वक्फ बोर्ड में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आज जौनपुर में धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी के नेर्तित्व में 200 लोगो ने गिरफ़्तारी दिया | वक्फ बोर्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में मौलाना के नेर्तित्व में मौन जुलुस कोतवाली तक निकला जहा 200 लोगो ने गिरफ़्तारी दिया बाद में इन लोगो को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया | इस मौके पर मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने कहा की जिस तरह से उत्तर प्रदेश सहित पुरे मुल्क में वक्फ संपत्ति बर्बाद हो रही है और हुकूमते उसके बचाने और उसकी तरक्की से आंख बंद किये है | वक्फ माफिया लगातार वक्फ संपत्तियों पर कब्ज़ा कर उनको औने पौने दामो पर बेच रहे है | जिससे भारी नुक्सान हो रहा | सरकार को चाहिए की ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करे ताकि वक्फ की ज़मीनों को बचाया जा सके | आल इण्डिया शिया जागरण मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने कहा की वक्फ बोर्ड के लोग वक्फ को समाप्त करने पर अमादा है द्य ऐसे में सरकार को चाहिए की वक्फ बोर्ड को साफ़ सुथरा करे ताकि वक्फ महफूज़ हो सके | इस मौके पर मौलाना बाकिर रज़ा खान , मौलाना आसिफ अब्बास , मौलाना वासी हैदर , मुफ़्ती हाशिम , शहीद मेहदी पूर्व सभासद , बेलाल हसनैन , डेनिश हुसैन , हैदर हुसैन , नफीस हैदर , अनवारूल हसन के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे |


