डाक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रुप- मुस्तफा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/06/blog-post_16.html
जौनपुर । लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा डाक्टर्स दिवस की पूर्व संध्या
पर चिकित्सक सम्मान समारोह तथा स्वास्थ्य व जीवन विषय पर सेमिनार का आयोजन स्थान
होटल रधुवंशी में किया गया । मानव सेवा को कृत संकल्प ईश्वर रुपी कुछ विश्ष्ठि
चिकित्सकों को उनकी निःस्वार्थ सेवा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में अमूल्य योगदान को
दृष्टिगत रखते हुए सम्मानित किया गया। जिसके अन्तर्गत डा0 कृष्ण कुमार श्रीवास्तव,
डा0
कुमुद शर्मा, डा0 वी0एस0 उपाध्याय,
डा0
अजीत कपूर, डा0 आर0पी0 रस्तोगी,
डा0
मदन मोहन वर्मा, डा0 क्षितिज शर्मा,
डा0
दीप शिखा, डा0 एन0के0 सिन्हा व
डा0 संजय सिंह को स्मृति चिन्ह देकर संस्थाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। संस्थाध्यक्ष
सै0 मो0 मुस्तफा ने आये हुए चिकित्सकों व अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि
डाक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रुप यानी जमीनी खुदा होते है भगवान तो हमे एक बार
जीवन देता है पर डाक्टर हमारे अमूल्य जान को बार-बार बचाता है बच्चे को जन्म देना
हो य किसी वृद्ध को बचाना हो डाक्टरों की मदद हमेशा हमे मुश्किल से बचाती है इसलिए
डाक्टरों का जितना भी सम्मान किया जाये कम है। इस अवसर पर डा0 कृष्ण कुमार
श्रीवास्तव ने कहा कि डाक्टरों ने मानव जाती के लिए बहुत समर्पण किया है डाक्टरी
एक बहुत ही पवित्र पेशा है जनता में ये गलत भ्रांति है कि डाक्टर सिर्फ पैसे के
लिए काम करता है जबकि डाक्टर पैसे के लिए काम नहीं करता बल्कि लोगों की सेवा कर
जीवन बचा कर जो सुख की अनुभूति होती है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन जौनपुर के अध्यक्ष डा0 शितिज शर्मा ने कहा कि वर्तमान में
चिकित्सकीय ही एक ऐसा पेशा है जिसपर लोग विश्वास करते हैं इसे बनाये रखनें की
जिम्मेदारी सभी डाक्टरों पर है। डाक्टर्स डे स्वयं डाक्टरों के लिए एक महत्वपूर्ण
दिन है क्योकि यह उन्हे अपनें चिकित्सकीय प्रैक्टिस को पुर्न्जीवित करने का अवसर
देता है तथा डाक्टरों को महान चिकित्सक विधान चन्द्र राय के मानवीय मूल्यों के
आदर्शों पर चलते हुए कार्य करना चाहिए। डा0 वी0एस0 उपाध्याय ने कहा कि बीमारी का
कारण स्वास्थ के प्रति जागरुकता का आभाव है,
उन्होनें
कहा कि बीमारी के इलाज से बेहतर उसका बचाव करना है इस लिए सकारात्मक सोचें व्यायाम
योग करें सफाई पर विशेष ध्यान दें जिससे आप स्वस्थ रहें आप स्वस्थ रहेंगे तो आपका
जीवन लम्बा चलेगा। क्योकि आपके परिवार व समाज को आपकी जरुरत है। डा0 अजीत कपूर ने
बताया कि भारत में चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत करनें वाले महान भारतीय चिकित्सक
भारत रत्न डा0 विधान चन्द्र राय के जन्म दिवस 01 जूलाई को चिकित्सक दिवस के रुप
में मनाया जाता है। स्वर्गीय डा0 आर0पी0 रस्तोगी का सम्मान पत्र उनके बडे पुत्र
डा0 विकास रस्तोगी ने ग्रहण किया अन्त में संयोजक विमल सेठ ने आभार व्यक्त किया इस
अवसर पर महेन्द्र नाथ सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, राजन बैंकर,
आर0पी0
सिंह, शत्रुधन मौर्य,
राम
कुमार साहू, प्रीयान्श शर्मा, मदन गोपाल गुप्ता,
सुरेश
चन्द्र गुप्ता, अरुण त्रिपाठी,
शकील
अहमद, अजय आनन्द,
अश्वनी
बैंकर आदि लोग उपस्थित रहे।
