aajtaktimes

नीति आयोग की बैठक में अखिलेश ने जताई बजट आवंटन पर नाराजगी

नई दिल्ली । नीति आयोग की बैठक में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट के आवंटन के खिलाफ खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। अखिलेश ने कहा कि केंद्र ने बिना राज्यों से सलाह-मशविरा किए आवंटन का फॉर्मूला बदल दिया जिससे यूपी को खासा नुकसान हुआ है। अखिलेश ने कहा कि बिना राज्यों की राय जाने केंद्र सरकार फंड आवंटित कर रही है। इस वजह से राज्यों पर बोझ बढ़ रहा है। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के सहकारी संघवाद के सिद्धांतों पर चलने के लिए जरूरी है कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर नीतियां बनाए ताकि विकास की गति बढ़ाई जा सके। लेकिन साल 2015-16 में केंद्रीय बजट में राज्यों की राय जाने बिना एकाएक योजनाओं के पुनर्गठन का जो निर्णय लिया गया है उसका एक बुरा असर यह होगा कि राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा । अखिलेश ने यह भी कहा कि 14वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र से राज्यों के डिवोल्यूशन को 32 से 42 प्रतिशत तक बढ़ाया है लेकिन फॉरेस्ट कवर को अत्यधिक महत्व दिए जाने की वजह से उत्तर प्रदेश को नुकसान हुआ है। एक अनुमान के आधार पर हमें इस फॉर्मूले के लागू होने की वजह से 9000 करोड़ रुपये कम मिलेंगे । 

Related

UP. 9063791512774053925

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item