aajtaktimes

ये है असली जिंदगी की डॉलीए शादी के बाद लूटकर हो जाती थी फरार !

नरसिंहपुर। डॉली यानी वो दुल्हन जो अपने पति और अपने ससुरालवालों को लूटकर फरार हो जाती है। ये कहानी आपने फिल्म में देखी होगी लेकिन ये फिल्मी कहानी हूबहू असल जिंदगी में दोहराई गई। नकली दुल्हन के नकली मांए बापए भाई और रिश्तेदारों ने कई लोगों को चूना लगाया। लेकिन लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी एक नकली परिवार बनाकर बकायदा शादी रचाई।
लड़की जिसे चाहती उसे अपनी खूबसूरती के जाल में फांस लेती। कभी कविताए कभी बबीताए कभी पूजा तो कभी टीना ना जाने इसने कितने नाम बदलेए कितनी पहचान बदली। हर नए नाम के साथ लड़की एक नई शादी रचाती और फिर अपने ससुराल को लूटकर फरार हो जाती। ये कहानी बिल्कुल कुछ वक्त पहले आई फिल्म डॉली की डोली की तरह है। एक नकली दुल्हनए दुल्हन का नकली परिवार और फिर ऐसे लड़के की तलाश जो अमीर हो और उसकी शादी नहीं हुई हो। ऐसे लोगों से पहले तो ये लड़की मेलजोल बढ़ातीए फिर उससे शादी की कसमें खिलवाती और फिर शुरू हो जाता पूरे परिवार को चूना लगाने का कार्यक्रम।
पुलिस के मुताबिक दमोहए सागर और बैतूल जिले में इनके कारनामों का हिसाब किताब मिल रहा है। जबकि नरसिंहपुर जिले में ही इसने पांच शादी कर रखी है। बदनामी के डर से पीड़ित दूल्हों ने गुपचुप तरीके से रिपोर्ट लिखाई और फिर इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने इन्हीं की तर्ज पर अपना जाल बिछाया। पुलिस ने बाकायदा एक शादी कराने के लिए एक नकली परिवार बनाया। जिसमें महिला एसआई दूल्हे की बहन बनी और सिपाही को बनाया गया दूल्हा। फिर शुरू हुई शादी की सेटिंग और जैसे ही लड़की का दीदार हुआ पुलिस ने इसे इसके नकली परिवार समेत धर दबोचा।

Related

World 4060079328588314947

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item