aajtaktimes

खुशखबरी! महंगाई में मिलेगी राहत, पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

नई दिल्ली बढ़ती महंगाई में आम आदमी को थोड़ी राहत मिल सकती है। तेल कंपनियों से डीजल और पेट्रोल की कीमतें घटा दी है। पट्रोल 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 71 पैसे प्रति लीटर घटा दिए गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और रूपये में सुधार के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।
इससे पहले, मई से पेट्रोल के दाम लगातार तीन बार बढ़ाए गए थे, जबकि डीजल के दाम में इस महीने यह दूसरी कटौती है। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कहा कि दिल्ली में पेट्रोल कल से 66.62 रुपये प्रति लीटर की कीमत में उपलब्ध होगा जो अभी 66.93 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध है। इसी तरह, डीजल 50.22 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। अभी डीजल की कीमत 50.93 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले पेट्रोलियम उत्पादों के दाम 16 जून को संशोधित किए गए थे जब पेट्रोल की कीमत 64 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई थी, जबकि डीजल की कीमत 1.35 रपये प्रति लीटर घटाई गई थी।

Related

World 2092690941685608629

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item