अमेरिका में समलैंगिक विवाह को मिली कानूनी मंजूरी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/06/blog-post_98.html
अमरीका । अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में समलैंगिक विवाह को कानूनन जायज ठहराया है। 9 सदस्यीय बेंच में पांच सदस्यों ने समलैंगिक विवाह को पूरे अमेरिका में मान्य करार दिया जबकि चार जजों ने इसका विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समलैंगिक जोड़े अब शादी कर सकते है और अब इस बात का कोई मतलब नहीं कि वो किस राज्य में रहते है। अब अमेरिका के सभी 50 राज्यों में समलैंगिक विवाह कानून सम्मत माना जाएगा।
इस फैसले के साथ ही अमेरिका समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 21वां देश बन गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कई ट्वीट भी किए। वहीं हिलेरी क्लिंटन ने इसे इतिहास बताया। बता दें कि मैसाच्यूसेट्स समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला अमरीकी राज्य था जहां साल 2004 में समलैंगिक विवाह को मान्यता दी गई थी।

