जौनपुर जेल में फिर कैदियों और बंदी रक्षको में टकराव,डी एम् एस पी ने संभाली कमान
जौनपुर । जिला जेल में शनिवार को बंदी रक्षको की पिटाई से हुई एक कैदी की मौत के बाद से जेल की हालत खराब चल रही है।आज सुबह जब जेल में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हुई तो आला अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। देखते ही देखते डीएम, एसपी और भारी पुलिस फोर्स जेल में दाखिल हो गई। काफी देर की मशक्कत के बाद हालात सामान्य हुए। इस दौरान तलाशी में अधिकारियों को नशीला पदार्थ भी जेल से मिला।
चार जुलाई को बंदीरक्षकों की पिटाई से कैदी श्याम यादव की मौत के बाद जिला जेल के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर कैदियों और बंदी रक्षकों के बीच कहासुनी होने से हालात गर्म हो गए। मामले की खबर अधिकारियों को लगी तो वो लाव लश्कर लेकर जेल के भीतर पहुंच गए। काफी देर की मशक्कत के बाद कैदियों को शांत कराया जा सका। वहीं जेल में पहुंचने पर अधिकारियों ने बैरेकों की तलाशी ली तो वहां से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। उधर इस प्रक्रिया के कारण कैदियों को न्यायालय देर से भेजा गया और मुलाकात करने आये लोगो को भारी जहमत उठानी पड़ी। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि जेल में मिले नशीले प्रदार्थ को सीलकर दिया गया है। जेल में नशे का सामान कैसे आया इसकी जांच करायी जा रही है। डीएम का दावा है कि जेल की स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य है ।

