शर्मनाक : पिता ने किया रेप, मां बन गई 12 साल की बेटी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/12.html
मुंबई। एक सौतले पिता ने रिश्तों का कत्ल करते हुए अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। मुंबई के पास ठाणे की रहने वाली इस 12 साल की लड़की ने सोमवार को जेजे अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल की एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी है। पीड़िता के सौतेले पिता पर उससे रेप का आरोप था।
जेजे अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की प्रमुख रेखा डावर ने कहा, ‘नवजात को एक अनाथालय को सौंपा जाएगा, जिसकी अनुमति लड़की के परिवार ने दे दी है।’’ पुलिस के अनुसार लड़की के गर्भवती होने के बारे में बहुत देर से (सात महीने के बाद) पता चला। लड़की ने बाद में अपनी मां को बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया | रेखा डावर ने आगे बताया कि बच्चे का वजन 2.8 किलोग्राम है और मां तथा बच्चा दोनों ठीक हैं। उन्होंने कहा, ‘पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद इस नाबालिग लड़की को एक गैर सरकारी संगठन द्वारा हमारे पास लाया गया था। लड़की की उम्र को देखते हुए हमने 15 दिन पहले ही भर्ती कर लिया था।’
अस्पताल की एक अन्य डॉक्टर ने बताया कि जुलाई माह में जब बच्ची को पेटदर्द होने लगा तो डॉक्टर उसके प्रेग्नेंट होने की आशंका पर विचार किए बगैर दर्द निवारक (पैन किलर) दवाएं देते रहे। जब दवाएं कारगर नहीं हुईं तो सोनाग्राफी कराई गई, उसमें गर्भवती होने का पता चला।
कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के प्रेग्नेंट होने का सात माह बाद पता चला था। अधिकारी ने साथ ही यह भी बताया कि जुलाई में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसकी बीमारी के कारण अस्पताल में मौत हो गई |

