असम में 200 लोगों को ले जा रही नाव डूबी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/200.html
चाइगाॅव में करीब 200 लोगों को लेकर जा रही खचाखच भरी एक मशीनी नौका आज असम के कामरूप जिले में कोलोही नदी में डूब गई। हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इस संबंध में कोई सूचना नहीं है और न ही किसी यात्री को बचाए जाने की सूचना है। कामरूप (ग्रामीण) के उपायुक्त विनोद कुमार शेषन ने बताया कि नौका दौड़ में शामिल होने के लिए लोगों को चाइगांव से लेकर चम्पुपाड़ा जा रही नाव के इंजन ने बीच नदी में काम करना बंद कर दिया और वह पुल के खंभे से टकरा गई। उन्होंने कहा कि खंभे से टकराते ही नाव पलट गई और यात्री नदी में गिर गए। नाव में क्षमता से अधिक यात्री थे और नदी उफान पर थी।।

