aajtaktimes

जबलपुर में पथराव, फायरिंग और पेट्रोल बम से मची भगदड़

मध्य प्रदेश
जबलपुर शहर के हनुमानताल इलाके में दो पक्षों के बीच हुए पथराव व फायरिंग के बादभगदड़ मच गई. मंगलवार दोपहर उपजे इस विवाद में दो-तीन लोग घायल हो गए हैं. जिनको अस्पताल रेफर किया गया है.पुलिस ने बताया कि, शहर के खाई मोहल्ला में मराठा परिवार की महिला से सोनकर समाज के एक युवक का विवाद हो गया, जिसके बाद मराठा समाज के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी.इस घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सोनकर समाज के लोग जब थाने जाने की तैयारीकरने लगे, तभी मराठा पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. देखते-देखते दोनों पक्षों में पत्थर, पेट्रोल बम और अवैध हथियारों से फायरिंग होने लगी, जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।।

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item