aajtaktimes

नींद नहीं आने की बीमारी की ज्यादा शिकार हैं महिलाएं !

न्यू यॉर्क। पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं नींद नहीं आने की बीमारी की अधिक शिकार होती हैं, जिसका कारण अनुवांशिक है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। महिलाओं में अनिद्रा की अनुवांशिकता की संभावना 59 फीसदी, जबकि पुरुषों में 38 फीसदी होती है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अनिद्रा की बीमारी बेहद आम है, जिसमें सोने में परेशानी होती है।
अमेरिका के रिचमंड स्थित वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी में डॉक्टरेट कर रही व अध्ययन की लेखक मैकेंजी लिंड ने कहा कि यह अध्ययन दर्शाता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में इस बीमारी के लक्षणों के विकास में जींस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जो वयस्क के नमूने में लैंगिक असमानता के लिए पहला औपचारिक सबूत प्रदान कर रहा है |
शोध दल ने वर्जीनिया एडल्ट स्टडीज ऑफ साइकियाट्रिक एंड सब्सटांस यूज डिजॉर्डर से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया, जो लगभग 7,500 प्रतिभागियों के आंकड़े प्रस्तुत करता है। यह अध्ययन पत्रिका 'स्लीप' में प्रकाशित हुआ है |

Related

World 2864122846593645663

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item