वाराणसी में पिकेट पर तैनात सिपाही ने खुद को गोली मरकर की आत्महत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_26.html
वाराणसी । तेलियाबाग चौराहा आज सुबह एक हृदयविदारक घटना से स्तब्ध रह गया । जब शहर के चेतगंज थाने में तैनात सिपाही मिथलेश सिंह ने तेलियाबाग पिकेट पर खुद को अपनी शॉट गन से उड़ा लिया । सिपाही मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गयी । मिथलेश के पास से एक सोसाइड नोट भी मिला है जिसमे उसने बिमारी से परेशान होने की बात कही है । फिलहाल मौके पर पहुंचे सीओ चेतगंज ने लाश को पुलिस जीप से कबीरचौरा भेजवा दिया । पुलिसकर्मियों के अनुसार ये तेलियाबाग चौकी इंचार्ज के हमराही थे ।
इस मामले में एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि सिपाही मिथिलेश काफी मेहनती था और कई दिनों से मानसिक तनाव में था।और रही छुट्टी मिलने की बात तो उसने कभी छुट्टी के लिए कोई पत्र नहीं दिया था।सिपाही को छुट्टी नहीं मिलने की बात पूरी तरह से निराधार है।