aajtaktimes

श्रीसीताराम महायज्ञ की सफलता के लिए हुई बैठक

जौनपुर। श्री सीताराम महायज्ञ 108 कुंडीय एवं विराट सम्मेलन परम तपस्वी फलाहारी राष्ट्रीय संत श्री 1009 श्री अंजनी नंदन दास जी महाराज के तत्वावधान में 15 नवम्बर से 25 नवम्बर के मध्य में आयोजित है। पर्यावरण शुद्धि एवं लोक मंगल के लिए किये जा रहे यज्ञ की सफलता के लिए एक बैठक का आयोजन देवराई भैंसा में महाराज की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भाग लेने के लिए मुफ्तीगंज के सम्भ्रांत नागरिक भक्त भाग ग्रहण करने के लिए गये थे। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए महाराज जी ने कहा कि 11 दिन चलने वाला यह यज्ञ लोक मंगल की कामना से की जा रही है। आप सभी भक्त अपना सहयोग समर्पित करें। बैठक में दीनानाथ राय, रामचंद्र राय, कृष्णानंद राय, विनोद मिश्र, मारकण्डेय यादव, डा. पवन कुमार राय, त्रिभुवन मौर्य, लोकेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे ।

Related

news 2258236476399851348

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item