aajtaktimes

३० वर्षीय युवक ने पटक-पटक कर मासूम बच्ची काे मार डाला

उत्तर प्रदेश
अयोध्या/फैजाबाद।  मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक ३० वर्षीय युवक अपनी पत्नी और एक मासूम बच्ची के साथ राम की पैडी क्षेत्र स्थित अहिल्या घाट इलाके में घूम रहा था अचानक पति पत्नी घाट से सटी गली में घुमते हुए परशुराम मठ मंदिर के सामने पहुचे  गली में सन्नाटा  और अन्धेरा था जिसका फायदा उठाते हुए युवक ने महिला की गोद  से मासूम बच्ची को लेकर पहले तो पैरो तले कुचला और उसके बाद मंदिर के चबूतरे पर ही अबोध मासूम की पूरी ताकत से पटक दिया और गली से वापस लौटने लगे।
सनसनीखेज़ घटना को अंजाम देने के बाद पति पत्नी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते हुए राम की पैडी में छलांग लगा दी जिसके बाद स्थानीय लोगो ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम के शव के टुकड़े और खून पूरी गली में फैले हुए थे।
कोतवाल अयोध्या नरेन्द्र सिंह ने बताया की पकडे गए दम्पति मूल चंद चौरसिया (30) वर्ष पुत्र विश्व नाथ चौरसिया निवासी लालमनपुर थाना राजे सुल्तानपुर अम्बेडकर नगर और उसकी पत्नी सुशीला (26 ) वर्ष को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों इस बच्ची को अपनी समस्याओं की वजह मानते थे इसीलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है ।

Related

UP 3303413870771993019

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item