aajtaktimes

गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती की कट आफ मेरिट में हुई धांधली

उत्तर प्रदेश
प्रतापगढ़ (एएनएस) बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा गणित विज्ञान शिक्षक भर्ती की सामान्य की पांचवीं काउंसिलिंग में चयनित कट आफ मेरिट में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी समेत सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायत कर जांच की मांग की है।
गणित विज्ञान शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी चन्द्रमौलेश्वर त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, रवि शंकर मिश्र ने दिये शिकायती पत्र में कहा है कि शिक्षक भर्ती में गणित के सामान्य वर्ग के पांचवीं काउंसिलिंग के कट आफ मेरिट 65.64 में धांधली का आरोप लगाया है। कहा कि शिक्षक भर्ती के जिले में कुल 229 विज्ञान एवं 229 गणित विषय के है। विज्ञान पदों के सापेक्ष्य 462 लोगों की काउंसिलिंग करायी गयी। जिसकी चयनित कट आफ अधिक जानी चाहिये। गणित विषय में 229 के सापेक्ष्य 227 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करायी।जिसमें सामान्य वर्ग के 115पद है। 108 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करायी।

Related

UP 3816093604147381081

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item