aajtaktimes

ईरान की परमाणु गतिविधियों से विश्व को संतुष्ट किया जायेगा

आईएईए के महानिदेशक ने कहा है कि वे ईरान की परमाणु गतिविधियों के संबंध में संसार को आशवस्त करने का प्रयास करेंगे।
परमाणु समझौते से संबंधित संयुक्त समग्र कार्य योजना के कार्यक्रम JCPOA की समीक्षा के लिए ईरान की संसद में गठित विशेष आयोग के प्रवक्ता हुसैन नक़वी हुसैनी ने बताया कि रविवार को आईएईए के प्रमुख योकिया अमानो ने इस आयोग की बैठक में भाग लिया और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी एक स्वाधीन, पूर्ण रूप से निष्पक्ष और एनपीटी में विश्वास रखने वाली संस्था है और हम ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में संसार का विश्वास हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अमानो ने कहा कि ईरान की बाक़ी बची समस्याओं के बारे में तेहरान व एजेंसी के बीच एक रोड मैप पर सहमति अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें आशा है कि अगले कुछ महीनों में इस रोड मैप का परिणाम निकल आएगा।
JCPOA की समीक्षा के लिए ईरान की संसद में गठित विशेष आयोग के प्रवक्ता हुसैन नक़वी हुसैनी ने बताया कि आईएईए के महानिदेशक से इस बैठक में यह प्रश्न पूछा गया कि प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए एक शर्त, ईरान द्वारा अपनी कटिबद्धताओं के पालन के संबंध में एजेंसी का सत्यापन है अतः यह सत्यापन किस तारीख़ तक हो जाएगा? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह ईरान व आईएईए के सहयोग और ईरान द्वारा अपनी कटिबद्धताओं के पालन पर निर्भर है। उन्होंने इस सवाल के जवाब में कि ज़ायोनी शासन जो एजेंसी का सदस्य भी नहीं है, जो चाहता है करता है किंतु उसे कोई नहीं रोकता और ईरान जो आईएईए का सदस्य है उसके सामने इतनी रुकावटों क्यों डाली जाती हैं? कहा कि यह बहुत कठिन प्रश्न है और मैं इसका उत्तर नहीं दे सकता ।

Related

news 1951584481412482804

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item