कश्मीर में आज के दिन भी लहराए गए पाक और आईएस के झंडे
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_60.html
श्रीनगर। कश्मीर में एक बार फिर आज पाकिस्तान के झंडे फहराए गए। आज जुम्मे की नमाज के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान, लश्कर और ISIS के झंडे फहराए। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके।
पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने हवाई फायरिंग की और भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया। झड़प में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है गौरतलब है कि कश्मीर में इस तरह का प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है, प्रदर्शनकारी आए दिन यहां पाकिस्तान और ISIS के झंडे फहराते रहे हैं। आज त्यौहार के मौके पर भी प्रदर्शनकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए |

