नासा ने किया खुलासा, मंगल ग्रह पर है पानी !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_615.html
नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आज मंगल ग्रह से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। नासा ने मंगल ग्रह पर पानी मिलने की घोषणा की। नासा ने कहा कि मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी के स्पष्ट संकेत मिले हैं। जिससे मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना बढ़ गई है।
नासा का नया डाटा दर्शाता है कि मंगल ग्रह की सतह पर बहता हुआ पानी मौजूद है। मंगल ग्रह पर तरल पानी की मौजूदगी बताती है कि यह ग्रह अभी भी भौगोलिक रूप से सक्रिय है। मंगल ग्रह की परिक्रमा करने वाले नासा के उपग्रह के मुताबिक लालग्रह पर बहते हुए पानी का स्पष्ट प्रमाण है।
नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस नई खोज से इस बात का दावा और मजबूत हो जाता है कि मंगलग्रह पर गर्मी के मौसम में कुछ जगह पर नमकीन पानी की धाराएं ज्यादा बड़ी हो जाती है और साल भर गायब रहती है।
Tweetchat: Water on Mars! Question about our new discovery? Use #askNASA now
http://t.co/0MW11SANwL
#MarsAnnouncement
pic.twitter.com/UbBtn9eU7P
— NASA (@NASA) September 28, 2015
आज जारी की गई इस खोज से लालग्रह पर जीवन की संभावनाओं के बारे में निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं। साथ ही सतह के नज़दीक पानी के स्त्रोतों की पहचान से भविष्य में मंगल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भी 'वहां रहना' आसान हो सकता है। शोधकर्ता लंबे समय से इस बात के कयास लगाते रहे हैं कि क्या अब भी तरल पानी मंगल की सतह पर बहता होगा या नहीं ।