aajtaktimes

जौनपुर में ईद उल अज़हा की नमाज़ सम्पन्न,गले मिलकर दिया मुबारकबाद

जौनपुर ।क़ुरबानी का पर्व ईद उल अज़हा ज़िले में आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया । लोगों ने नमाज़ अदा करने के बाद खुदा की राह में कुर्बानी पेश किया । लोगो ने नगर में शाही ईदगाह , अटाला मस्जिद , जामा मस्जिद , नक़ी फाटक , सदर इमामबाड़ा में नमाज़ अदा की ।  शिया समुदाय की ईद उल अज़हा बकरीद की नमाज़ हुसैनिया नक़ी फाटक में शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने अदा करायी । नमाज़ के बाद ख़ुत्बे को ख़िताब करते हुए मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने मुल्क में अमन सलामती की दुआ कराते हुए लोगों का आह्वान किया की देश की तरक्की के लिए एक जुट होकर कार्य करे । उन्होंने कहा की अपने बच्चों को शिक्षित करे ताकि वो देश के काम आये । मौलाना ने आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की आतंकवादियो का कोई धर्म मज़हब नहीं है । इस्लाम में ऐसे लोगों का कोई स्थान नहीं है । इस मौके पर शिया कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नाजमी , असगर हुसैन ज़ैदी , मिर्ज़ा जावेद सुल्तान , लाडले ज़ैदी , मोहम्मद अब्बास गुड्डू , अली शब्बर , मुनीर हसन खान , हसन मेहदी , आरिफ हुसैनी के साथ हज़ारो की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Related

World 2540066479478536117

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item