aajtaktimes

पूर्व पार्षद और साथियों ने युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

छत्तीसगढ ।
छत्‍तीसगढ़ के कोरबा में प्रतिबंधित क्षेत्र एसपी ऑफिस के पास में दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई.
यहां एक युवक को पूर्व पार्षद और उसके साथियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्र 55 के लोग एक-दूसरे की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचे थे.
बताया जा रहा है की वार्ड क्रम 55 बालगीखार निवासी दिनेश्वर प्रसाद मेहता वार्ड में चल रहे पार्षद के अवैध ईंट-भट्टी की शिकायत करने पहले कलेक्टोरेट पंहुचे और फिर एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे.
वहीं, बालगीखार के पार्षद और बड़ी संख्या में महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची. थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. आरोप है कि पूर्व पार्षद और उनके साथियों ने दिनेश्वर प्रसाद मेहता के पुत्र अविनाश को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ।

Related

news 3460336948552636224

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item