जूतों की बदबू से तंग आकर भारतीय को चाकू से गोदा !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_8.html
मिलान। इटली के मिलान शहर में एक भारतीय को उसके साथी ने सिर्फ इसलिए चाकुओं से गोद डाला, क्योंकि उसके जूतों से बहुत बदबू आ रही थी। उनकी हालत नाजुक बताई गई है। आरोपी रेंजो मिसलत (19) फिलिपींस का रहने वाला है, जो उसी फ्लैट में रहता था, जिसमें 47 वर्षीय भारतीय ए.एस. रहते थे। उनकी हालत अब भी नाजुक है।
उन्हें मिलान के निगार्डा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी की गई है। उन्हें चार बार दिल का दौरा पड़ चुका है। पुलिस को वह अपने फ्लैट में खून से लथपथ मिले थे। उनके सीने और एक हाथ पर चाकू से गोदे जाने के घाव थे।
आरोप है कि रेंजो ने उन पर हमला करने के बाद चाकू पर लगे खून को धो दिया और जब पुलिस पहुंची तो वह खून से सने अपने कपड़ों को बदलने की कोशिश कर रहा था। जांचकर्ताओं के अनुसार, रेंजो भारतीय साथी के जूतों से 'बदबू' आने के चलते गुस्से में था ।