ब्रिटेन की सड़कों पर एक भारतीय ने कार चलाते वक्त नहीं कपड़े पहने, मिली सजा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/blog-post_85.html
लंदन | ब्रिटेन की सड़कों पर भारतीय मूल के व्यक्ति आनंद सिंह को निर्वस्त्र होकर कार चलाने की सनक सवार थी, तीसरी बार भी उसने ऐसा किया तो फ्रांसीसी बच्चों के कैमरे में उसकी तस्वीरें कैद हो गईं, जिसके बाद उस पर 200 पाउंड का जुर्माना और वाहन चलाने पर 6 महीने तक की पाबंदी लगा दी है | बताया जा रहा है कि आनंद सिंह जेल प्रहरी रह चुका है और ब्रिटेन की सड़कों पर उसका निर्वस्त्र होकर कार चलाने का शौक काफी वक्त से है। इससे पहले भी वो ऐसी करते हुए 3 बार देखा जा चुका है। पुलिस के उसे इससे पहले आगाह किया, लेकिन इस बार बच्चों के द्वारा उसकी फिल्म बना लिए जाने के बाद उसे सजा दी गई है | फ्रांसीसी बच्चों ने आनंद सिंह के बेशर्मी की हरकत का वीडियो उस वक्त बनाया, जब वो ब्रिटेन की यात्रा पर आए थे और उनकी बस आनंद सिंह की कार के पास से गुजर रही थी। जब बच्चों ने आनंद को इस स्थिति में कार ड्राइव करते देखा तो अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया |

