aajtaktimes

PM मोदी के US दौरे से पहले अरबों डॉलर के रक्षा सौदे को मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग से अपाचे और चिनूक हेलीकॉप्टर की खरीदी से संबंधित सौदे को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति (सीसीएस) की यहां बैठक हुई, जिसमें 2.5 अरब डॉलर के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
इसके तहत 22 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्ट और 15 चिनूक हैवी-लिफ्ट हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे। बोइंग ने वैश्विक बोली में यह ठेका 2013 में जीता था, लेकिन यह सौदा आगे नहीं बढ़ पाया। इस साल अगस्त में बोइंग ने 13वीं बार मूल्य समय सीमा को आगे बढ़ाया, जो सितंबर को समाप्त हो रही है। वित्त मंत्रालय ने इस सप्ताह के शुरू में इस सौदे को हरी झंडी दिखा दी थी।
अपाचे की तैनाती सोवियत युग वाले एमआई-35 लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की जगह की जाएगी। इन पर हेलफायर और स्टिंगर प्रक्षेपास्त्र तैनात किए जाएंगे। सेना ने सरकार से 39 अपाचे हेलीकॉप्टर खरीदने की मांग की है। अपाचे की खरीदी में हेलीकॉप्टर के लिए बोइंग के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया जाएगा, जबकि इसके हथियारों, राडारों और अन्य उपकरणों के लिए अमेरिका सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करना होगा ।

Related

World 1515032561426508662

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item