aajtaktimes

PM पर बरसे राहुल, कहा- किसान दे रहे हैं मोदी को गाली

मथुरा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज मथुरा में चिंतन शिविर में पहुंचे। राहुल ने सबसे पहले आज मंदिर में दर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने पीएम मोदी पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी कई वायदे कर सत्ता में आए थे। उन्होंने कहा था कि सबके खाते में 15 लाख रुपए आएंगे, क्या 15 लाख आए? पूरे देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, किसान मोदी को गाली दे रहे हैं। वहीं अगर रोजगार की बात करें तो क्या किसी को रोजगार मिला। राहुल ने कहा कि हम मोदी जी को नीचे गिराएंगे।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मेरे परिवार की तरह है। राहुल ने कहा कि पिछले कुछ समय से मेरी सोच में बदलाव आया है। राहुल ने कहा कि कोई अच्छा हो या ना हो फिर सब मेरे परिवार की तरह हैं। हम किसी को भी अपने परिवार से बाहर नहीं कर सकते | राहुल ने कहा कि हम यूपी में भले ही चौथे नंबर की पार्टी हो, लेकिन हम पहले नंबर की विचारधारा है। हमारी यही विचारधारा हमें यूपी का चुनाव जिताएगी। वहीं राहुल ने मोहन भागवत पर तंज कसते हुए कहा कि अगर यहां भागवत होते तो कहते कि आसमान काले रंग का है सभी एक सुर में सुर मिलाते हुए कहते कि हां आसमान काले रंग का है, लेकिन कांग्रेस ऐसी पार्टी नहीं है। यहां सबकी अपनी राय होती है, हम आरएसएस की तरह नहीं सोचते।
राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में मेरे 2 घर हैं एक यूपी का इलाहाबाद और दूसरा जम्मू-कश्मीर, मैं जब भी यूपी में आता हूं तो मुझे यही लगता है कि मैं अपने घर आया हूं। हमें देश में और यूपी में सबके दिलों में कांग्रेस की विचारधारा जगानी है |

Related

World 1239531922868321669

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item