aajtaktimes

PU :- वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोकसभा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार, सम्पादक एवं कवि वीरेन डंगवाल के निधन पर शोकसभा आयोजित हुई। शोकसभा में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने डंगवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत में अपूणीय क्षति हुई है। वे पत्रकारिता के अलावा हिन्दी कविता की नई पीढ़ी के सबसे चहेते और आदर्श कवि माने गये। वे शौक से पत्रकार और आत्मा से कवि रहे। सबसे बड़ी बात वे बुनियादी तौर पर एक अच्छे सच्चे इंसान थे। उन्होंने पत्रकारिता को काफी करीब से देखा और बूझा था। डा. अवध बिहारी सिंह ने स्व. डंगवाल का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। शोकसभा में डा. मनोज मिश्रा, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, रूश्दा आजमी, पंकज सिंह समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related

UP 6626058563362907119

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item