aajtaktimes

यूपी ट्रेनी टीचर्स का Result घोषित, 43 हजार बनेंगे असिस्टेंट टीचर्स

उत्तर प्रदेश के ट्रेनी टीचर्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है जिसमे कुल 43,077 परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि 31 फेल और इतने ही अभ्यर्थी के रिजल्ट अपूर्ण हैं.
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है. उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती देने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.
आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पर प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है. जिसके बाद छ माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 43,179 प्रशिक्षु शिक्षकों ने आवेदन किया था. 24 व 25 अगस्त को प्रदेश के 130 केंद्रों पर इसकी परीक्षा आयोजित हुई थी जिसमे  43,139 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.
विभागीय सूत्रों के मुताबिक शेष बचने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में कराने की तैयारी है ।

Related

UP 5046852275436046996

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item